मेरा घर कितने का है? – मुफ़्त कीमत जाँच
अपने घर के बारे में बताइए। हम आपके आस-पास लिस्ट हुए मिलते-जुलते घरों से मिलाकर सही कीमत की रेंज दिखाएँगे।
इलाका चुनें और घर का साइज़ लिखें।
आम सवाल
कीमत कैसे निकालते हैं?
हम पिछले 18 महीनों में आपकी कॉलोनी में लिस्ट हुए उसी टाइप के घर लेते हैं। 4 से कम हों तो 3 km के अंदर, फिर पूरे शहर में देखते हैं। उनकी प्रति वर्ग फुट कीमतों का बीच वाला आधा हिस्सा आपकी रेंज है।
क्या यह रजिस्ट्री (DLC) वैल्यू है?
नहीं। DLC सरकार का कम से कम रेट है, जिस पर स्टांप ड्यूटी लगती है। जयपुर में बाज़ार की कीमत आमतौर पर इससे ज़्यादा होती है। DLC रेट e-Panjiyan वेबसाइट पर देख सकते हैं।
क्या आप मेरी जानकारी सेव करते हैं?
नहीं। हम आपका नाम या नंबर नहीं माँगते, और कोई आपको फ़ोन नहीं करेगा।